By : techchauraha
Tuesday, 10:37 PM, Jul 27, 2021
Published in : Smartphones
अनुक्रम ( Table of Content )
दोस्तो अगर आप Nokia brand को पसंद करते है तो आर्टिकल आपके लिए ही है , Nokia ब्रांड लाइसेंसधारी कंपनी HMD Global ने Nokia XR20 फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को HMD Global का रग्ड स्मार्टफोन (Rugged Smartphone) कह सकते है। फोन कई शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन स्क्रैच रेजिस्टेंट, ड्रॉप रेजिस्टेंट, टेंपरेचर रेजिस्टेंट और वॉटर रेजिस्टेंट जैसे दमदार features से लैस है।
HMD Global ने फिलहाल अभी अमेरिका में इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है पर यह फोन भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानने के लिए यह आर्टिकल आगे पढ़ते रहें । तो दोस्तो अगर आप जानना चाहते है की nokia xr20 के क्या क्या specifications है ?(nokia xr20 specs) ,nokia xr20 की कीमत क्या है ? (nokia xr20 price) तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढे , तो चलिये शुरू करते है जानिए Nokia XR20 के बारे मे पूरी जानकारी हिन्दी मे -
Nokia XR20 को एक नए Nokia स्मार्टफोन के रूप में लांच किया गया है ,जोकि एक मजबूत बिल्ड के साथ आता है जिसे खास तौर पर बूंदों को झेलने और पानी का प्रतिरोध करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Nokia XR20 में एक मजबूत cover है, जो MIL-STD810H-प्रमाणित है यह 1.8 मीटर की बूंदों को आराम से झेल सकता है और साथ ही पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटेड भी है।
दोस्तो अंदाजन यह फोन Nokia X20 का एक संशोधित मॉडल है जिसे कंपनी ने इस साल की starting में पांच अन्य फोन के साथ लॉन्च किया था। फोन को टिकाऊ बनाने के लिए बेशक कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं। फोन बोर्ड पर वायरलेस चार्जिंग भी लाता है।
Nokia XR20 HMD Global का पहला स्मार्टफोन है जो अपने Ruggeness के साथ आया है। कंपनी के अनुसार Nokia XR20 अभी उसका सबसे प्रीमियम फोन है और किसी भी मौसम का सामना आसानी से कर सकता है और व्यावहारिक रूप से "लाइफ-प्रूफ" है। इसका मतलब यह है कि इस नए नोकिया फोन में न केवल मजबूत हार्डवेयर है, बल्कि यह सॉफ्टवेयर के लिए मजबूत सपोर्ट भी देता है। आपको बता दें की वाटरप्रूफ और शॉकप्रूफ बॉडी के अलावा, Nokia XR20 चार साल के मासिक सुरक्षा अपडेट और तीन साल के एंड्रॉइड वर्जन अपग्रेड के साथ आया है।
स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार Nokia XR20 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही के मामलों में लाइफटाइम चलेगा और यूजर्स को एक अलग अनुभव मिलेगा । इसमे मौजूद गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन फोन को पानी और धूल से बचाता है । चलिये इस फोन के features के बारे मे डिटेल्स मे जानते है -
Nokia XR20 का डिस्प्ले : Nokia ने इसमें 6.67-इंच FHD + IPS LCD डिस्प्ले दिया है जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 रेशियो है
Nokia XR20 का कैमरा : इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर भी मौजूद है। इसमे रियर पैनल पर, Nokia XR20 में दो इमेज सेंसर शामिल हैं जिनमें एक 48-मेगापिक्सल ( f/1.8 अपर्चर ) का प्राइमरी कैमरा, एक 13-मेगापिक्सल ( f/2.4 अपर्चर ) का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एलईडी फ्लैश शामिल है।
Nokia XR20 का प्रोसेसर व स्टोरेज : अगर इस फोन के processor की बात करें तो Nokia XR20 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC द्वारा संचालित है और इसमे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है इसकी स्टोरेज बढ़ाने के लिए यूजर्स को इसमे माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया गया है जिसके द्वारा इसकी स्टोरेज को 512GB बढाया जा सकता है।
Nokia XR20 की बैटरी : अगर इस फोन की battery की बात की जाए तो Nokia XR20 4630mAh की बैटरी क्षमता के साथ साथ 18W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर बैटरी लगभग दो दिन तक चल सकती है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रायड ओएस, 11 |
डिवाइस टाइप |
फैबलेट |
|
सिम |
हाइब्रिड ड्युल सिम |
|
कलर्स |
Granite, अल्ट्र ब्लू |
|
बॉडी |
डायमेंशन |
171.64 x 81.5 x 9.1 mm |
वेट |
10.64 g |
|
डिस्प्ले |
स्क्रीन साइज़ |
6.67 इंच |
स्क्रीन टाइप |
आइपीएस एलसीडी |
|
रिज़ॉल्यूशन |
1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 रेशियो |
|
डिस्प्ले प्रोटेक्शन |
कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus |
|
टच स्क्रीन |
कैपेसिटिव टच स्क्रीन |
|
प्रोसेसर |
सीपीयू |
ऑक्टा-कोर (2GHz x 2 +1.8GHz x 6 क्रोयो 540 CPUs) |
चिपसेट |
स्नैपड्रैगन 480 5G SoC |
|
जीपीयू |
एड्रीनो 619 |
|
कैमरा |
प्राइमरी कैमरा |
48MP (f /1.79, rear) + 13 MP (f /2.4) |
फ्रंट कैमरा |
8 MP (f /2.0) कैमरा |
|
वीडियो रिकार्डिंग |
720p 30fp |
|
कैमरा फीचर |
HDR, पैनोरमा |
|
स्टोरेज |
इंटरनल स्टोरेज |
64 / 128 GB |
रैम |
4 / 6 GB |
|
एक्सटर्नल स्टोरेज |
512GB तक |
|
कार्ड स्लॉट |
माइक्रोएसडी कार्ड |
|
फोन बुक |
अनलिमिटेड |
|
कॉल रिकार्ड |
अनलिमिटेड |
|
मैसेजिंग |
SMS, MMS, ई-मेल, पुश ई-मेल, IM |
|
कनेक्टीिविटी |
जीपीआरएस |
हां |
एज |
हां |
|
डब्लूलेन |
Wi-Fi 802.11 b /g हॉट-स्पॉट |
|
ब्लूटूथ |
v5.1, A2DP, LE |
|
यूएसबी |
यूएसबी टाइप-C 2.0 |
|
ब्राउज़र |
HTML5 |
|
स्पीड |
HSPA, LTE |
|
बैटरी |
टाइप |
नॉन-रिमूवल Li-Ion 4630 mAh |
मल्टीमीडिया |
ऑडियो प्लेयर |
MP3, WAV, eAAC +, FLAC |
वीडियो प्लेयर |
MP4, H.264 |
|
गेम्स |
हां |
|
स्पीकर |
हां |
|
ऑडियो जैक |
3.5mm ऑडियो जैक |
|
नेटर्वक सपोर्ट |
2जी |
हां , GSM 850 / 900 / 1800 / 1900 MHz |
3जी |
हां, HSDPA 850 / 900 / 1900 / 2100 MHz |
|
4जी |
हां |
|
5जी |
हां |
|
एनाउंसमेंट |
ग्लोबल रिलीज़ डेट |
जुलाई, 2021 |
इंडिया रिलीज़ डेट |
N /A |
|
अन्य फीचर |
फिंगरप्रिंट सेंसर साइड Mounted |
हां |
एसलरोमीटर |
हां |
|
प्रॉक्सिमिटी |
हां |
|
15W Qi वायरलेस चार्जिंग |
हां |
|
वाटर रजिस्टेंट |
हां |
दोस्तो Nokia XR20 को दो अलग अलग रंगों अल्ट्रा ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें की यह फोन एंड्रॉइड 11 पर चलता है। इस नोकिया स्मार्टफोन की कुछ अन्य विशेषताओं में स्टीरियो स्पीकर, OZO प्लेबैक तकनीक, साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5G support शामिल हैं।
इस फोन के सिंगल वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 550 डॉलर यानी भारतीय करेंसी के अनुसार करीब 41,000 रुपये है। इस फोन की बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी पर कंपनी ने इस नए नोकिया फोन की लोंचिंग भारत मे कब करेगा इस बारे कोई खुलासा नहीं किया है। इसके लिए हम कंपनी के कोई नए update आने तक इंतेजार ही कर सकते है ।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो आप social media पर इसे जरूर share करें और comment box मे हमको अपने सुझाव भी बता सकते है , धन्यवाद !
यह भी पढे -
#note: इस आर्टिकल मे इस्तेमाल की गयी image हमने Gadgets360 की official वैबसाइट से ली है । इमेज लेने का उदेश्य रीडर्स को बेहतर जानकारी देना है ।
Leave a reply